अवैध रूप से निर्मित धार्मिक मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर

अशोक सरकार

खबर मुख्यमंत्री के घर क्षेत्र खटीमा से है, जहां उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या दो खटीमा रेंज के अंतर्गत लोहिया हेड रोड में पॉलीफ्लेक्स कंपनी के पास वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक मजार को खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट तथा एसडीओ वन विभाग संतोष कुमार पंत के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचना का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसी क्रम में आज लोहिया हेड रोड में पॉलीफ्लेक्स कंपनी के पास अवैध रूप से निर्मित एक सैय्यद बाबा की मजार को जेसीबी के माध्यम से जमींदोज कर दिया गया।

इस मामले में खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन तथा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लोहिया हेड रोड में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। वहीं वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार पंत ने बताया कि वन भूमि या सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग तथा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से लगातार बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या दो खटीमा रेंज के अंतर्गत अवैध रूप से निर्मित एक धार्मिक संरचना को हटाया गया। उन्होंने कहा कि सभी चिन्ह क्षेत्रों में नियमानुसार विधिक प्रक्रिया अमल में लाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।