हरिमोहन ऐठानी को इंडिया स्टार आइकॉन अवार्ड वर्ष 2023 मिला

कपकोट बागेश्वर

कमल कोरंगा


वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हरिमोहन सिंह ऐठानी पुत्र श्री गुमान सिंह ऐठानी ऐठान (कपकोट ) के रहने वाले हैं, इनको दिनांक 01/05/2023 को भारत की एक प्रसिद्ध रिकॉर्ड संस्था इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्डस /वर्ल्ड रिकॉर्डस और अवार्ड संस्था ने इनको एक प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अवार्ड के रूप में प्रदान किया है।

यह प्रमाण पत्र इनको शिक्षण और अनेकों वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रदान किया है। इन्होंने अब तक नेशनल, वर्ल्ड रिकॉर्ड और अवार्ड के 32 से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त किये हैं। इनका वर्ष 2014 में लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड में और वर्ष 2015 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है। ये रिकॉर्ड इनको मैजिक स्क्वायर लिखने में मिले थे।


इन्हें ये सारे अवार्ड और प्रमाण पत्र गणित के विभिन्न और प्रसिद्ध सिद्धान्तों को कम से कम समय में सत्यापित करने में मिले हैं।


एक अंतराष्ट्रीय और जटिल थ्योरी को हल करने के लिए इनके अब तक 2 अंतराष्ट्रीय प्रीव्यू जर्नल प्रकाशित हो चुके हैं।
इनके कुछ खास उपलब्धियां इस प्रकार हैं।
लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड
लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
एवेरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड
अमेजिंग इंडियन रिकॉर्ड
नेशनल जूरी अवार्ड
इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड
इंडिया स्टार प्राउड अवार्ड
भारत गौरव अवॉर्ड
भारत भूषण अवार्ड आदि हैं।


नए नए सूत्रों को खोजना, सिद्ध करना, गणित के जटिल सिद्धान्तों को सिद्ध करने का प्रयास करना, अपने तरीके से सत्यापित करना | गणित के नए नए सिद्धान्तों को खोज कर सत्यापित करना एवं शार्ट ट्रिक निकालना इनकी शौक है। संख्या सिद्धान्त पर इनको गहरी रुचि है।