उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के अंतिम यात्रा पर निकला जनसैलाब

बागेश्वर

कमल कोरंगा

बागेश्वर में पिछले चार बार के विधायक और वर्तमान कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड चंदन राम दास की अंतिम यात्रा के दौरान काफी जन सैलाब उमड़ा |

वहीँ इस यात्रा में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री बागेश्वर में दिखे और विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सत्ता एवम विपक्ष के साथ साथ बहुत जनसैलाब दिखाई दिया |

मुख्यमंत्री ने कहा की सरल एवं विकास के निम्न स्तर तक बात करने वाले इस जन नेता को आज उत्तराखंड ने खो दिया है इनका राजनीतिक कैरियर में लंबा अनुभव रहा है | इनसे हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिला है | इनकी मृत्यु उत्तराखंड की क्षति है |

कैबिनेट मंत्री विजय बहुगुणा ने भी इनके आकस्मिक मृत्यु को उत्तराखंड की क्षति माना | इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीडीहाट के विधायक रानीखेत की विधायक हल्द्वानी के मेयर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग इस यात्रा में शामिल रहे |