सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर कंपनी का अवार्ड

कर्णप्रयाग

दीपक शाह

देवभूमि उत्तराखंड की कंपनी ट्रेक दी हिमालयाज को साहसिक पर्यटन श्रेणी में भारत की सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर कंपनी का अवार्ड से नवाजा गया।

पहली बार उत्तराखंड राज्य की कंपनी को यह पुरस्कार दिया गया है। ट्रेक दी हिमालयाज को यह पुरस्कार गुरूग्राम दिल्ली में आयोजित ट्रैवेल और टूरिज़्म कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया।

कंपनी के सीईओ राकेश पंत और संदीप रावत ने यह पुरुस्कार प्राप्त करते हुए कहा कि यह पुरुस्कार उनकी कंपनी के सभी कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।

इस मौके पर अजय भट्ट राज्य मंत्री पर्यटन एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार, रोहन खौंटे पर्यटन मंत्री, गोवा मौजूद रहे।