भाजपा जिला संगठन बैठक


टनकपुर जिला चंपावत
अशोक सरकार

आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद प्रदेश भाजपा संगठन की दृष्टि से 15 नवीन मंडल बनाने जा रही है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत मैं भी दो नए मंडल बनाए जाएंगे जिनमें से एक रीटा मंडल एवं एक मंच तामली मंडल होगा |

साथ ही संगठन के अन्य खाली पड़े पदों पर भी नवीन नियुक्तियां की जाएंगी, जिसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय जानने एवं फीडबैक लेने के उद्देश्य आज चंपावत के टनकपुर नगर पालिका सभागार में रायशुमारी के लिए आए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं जिला पर्यवेक्षक अनिल साही ने संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की |

बैठक में मंडल स्तरीय चुनावों को लेकर एवं अन्य पदों पर नियुक्तियों को लेकर आपसी मंथन किया गया एवं सभी फैसलों पर आम सहमति बना आगामी पंचायती चुनाव से लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव तक की तैयारियों पर चर्चा की गई |

रायशुमारी के लिए चंपावत विधानसभा आए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन एक लोकतांत्रिक संगठन है | हमने सभी की दावेदारी एवं राय जानी जल्द सभी की रायशुमारी से सभी पदों पर नियुक्ति के लिए आम सहमति बना कर केंद्रीय संगठन को सूचित कर दिया जाएगा जिससे आगामी चुनाव के लिए क्षेत्र में संगठन पूरी तरह से मजबूत हो सके।