कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा आज रुद्रप्रयाग जाएंगे

रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा आज 30 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग जाएंगे और वहां जखोली में आयोजित कृषि औद्योगिक विकास एवं पर्यटन मेले में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगै।


उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस जनों व आम जनता से भी भेंट करेंगे और देर रात देहरादून लौट जाएंगे।


उन्होंने बताया इस मेले की अध्यक्षता स्थानीय ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल करेंगे।