रा0शि0स0 की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन का आयोजन

रिखणीखाल

रा0शि0स0 की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन दिनांक 22 सितंबर 2022 को जनपद के 11 वें विकास खण्ड मे प्रारंभ हुई।

सर्वप्रथम विकट परिस्थितियों एवं प्रतिकूल मौसम के बाद भी खेल प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी क्रीड़ा प्रभारियों एवं समस्त साथियों(योगदान देने वाले) को बधाई एवं धन्यवाद।

अपनी समृद्ध वन एवं वन्य जीव सम्पदा तथा जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध, क्षेत्र मे शिक्षा एवं विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले लोकप्रिय राजनीतिज्ञ (क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य से लेकर पांच बार के विधायक) स्व0 भारत सिंह रावत की कर्मभूमि एवं जन्मभूमि, बाघ संरक्षण के लिए दुनिया भर मे जाना माना जिमकोर्बेट नेशनल पार्क के अधिकतर हिस्से मे बसा, अपनी उपजाऊ भूमि एवं कृषि उत्पादकता के लिए मशहूर द्वारी पैनो घाटी, क्षेत्र की सिद्धिदायिनी बंजा देवी की पवित्र भूमि, रामगंगा और मंदाल नदी के संगम और कालागढ़ डेम के सम्मुख स्थित विकास खण्ड रिखणीखाल की रा0शि0स0 की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन का आयोजन रा0शि0स0 की जनपद शाखा एवं विकास खण्ड की रा0शि0स0 की शाखा के तत्वावधान मे रमणीक मंदाल घाटी मे स्थित रा0उ0मा0वि0  कांडा मे हुआ।

मौसम की प्रतिकूलता के कारण मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अनुपस्थिति मे मुख्य अतिथि के रूप मे खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र डुकलान जी की गरिमामयी उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत रा0उ0मा0वि0 कांडा की छात्राओं द्वारा  सरस्वती वंदना एवं  स्वागत गान के साथ हुआ।  

पहले सत्र मे शैक्षिक उन्नयन पर भगवती प्रसाद कोहली, यतेंद्र खंतवाल, शैलजा जोशी, विनोद कनेरा, संजय ध्यानी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर अपनी बात रखते हुए कहा कि समय के साथ शिक्षा नीति मे भी परिवर्तन आवश्यक है। आज शिक्षा पश्चिमीकरण एवं व्यवसायीकरण की ओर बढ़ रही है। पुरानी संस्कारी शिक्षा कहीं खो गई है। नैतिकता का पतन हो रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति मे दिए गए प्रावधानों पर वक्ताओं ने विस्तार से अपनी बात रखते हुए उन्हें बढ़ाने हेतु प्रयास करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र डुकलान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पैटर्न पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जहां शुरुआती कक्षाओं मे बच्चों को परीक्षा से मुक्त रखा गया है |वहीं आगे इसमे स्किल के आधार पर भी शिक्षा का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, , पूर्व जिला संगठन मंत्री पूरन सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष थलीसैंण बिजेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल अब्बल सिंह रावत एवं मंत्री संजय सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पौड़ी भवान सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू मनोज काला, पूर्व ब्लॉक मंत्री कोटद्वार आशीष खर्कवाल आदि उपस्थित थे।

  द्वितीय सत्र मे ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर ऋषिपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष(पुरूष) जयनारायण राजपूत, उपाध्यक्ष(महिला) शैलजा जोशी,  मंत्री पद पर जितेंद्र नवानी, संयुक्त मंत्री(पु0) संजीव कुमार, संयुक्त मंत्री(म0) कंचन रावत, आय-व्यय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

एक बार फिर स्वस्थ परम्परा के साथ निर्विरोध निर्वाचित होने वाले सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी पूरे तालमेल के साथ शिक्षक हितों के साथ साथ छात्र हित मे भी कार्य करेंगे।

इससे पूर्व निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री विनोद कनेरा एवं मंत्री अमरनाथ नैथानी तथा समस्त कार्यकारिणी एवं विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी/अधिवेशन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

विनोद कनेरा, अमरनाथ नैथानी तथा उनकी पूरी कार्यकारिणी एवं सहयोगियों द्वारा अपने कार्यकाल में विकासखंड के सभी शिक्षकों के हितों में कार्य करते हुए समय-समय पर अपनी  अपनी आवाज को जनपद, मंडल एवं प्रदेश कार्यकारिणी तक पहुंचाया गया।

अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य के नेतृत्व मे कार्यकारिणी की सक्रियता से ही विकासखंड रिखणीखाल के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तर पर ही किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद कनेरा ने किया।

  निर्वाचन अधिकारी/पर्यवेक्षक के रूप मे निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन पर्यवेक्षक/निर्वाचन अधिकारी श्शैलेंद्र डुकलान, प्रधानाचार्य, रा0उ0मा0वि0 कांडा का विशेष आभार एवं धन्यवाद। एक बार पुनः ब्लॉक रिखणीखाल की पूर्व कार्यकारिणी एवं विकास खण्ड के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का विकट प्रतिकूल मौसम मे भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद।

जितेंद्र नवानी (ब्लॉक मंत्री)एवं समस्त कार्यकारिणी, रा0शि0स0 ब्लाक रिखणीखाल जनपद पौड़ी