उत्तर प्रदेश मे एक बार जनता फिर योगी आदित्यनाथ जी को सत्ता दे – इं० डीपीएस रावत


देहरादून

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इं० डीपीएस रावत एक प्रेस वार्ता में कहा कि अगर हिंदुत्व संस्कृति को जिन्दा रखना है तो उत्तर प्रदेश मे एक बार फिर जनता योगी आदित्यनाथ जी को मौका दे और 2024 लोकसभा में देश की कमान सौपनी चाहिये।


इं० डीपीएस रावत ने कहा कि जिस हिसाब से मान्यनीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश की कमान समाली और जिस हिसाब से प्रदेश में माफिया, गुंडा राज खत्म किया। प्रदेश मे बिकास की रफ्तार पकड़ी है, प्रदेश मे विकास किया यह एक आम मुख्यमंत्री नही कर सकता है। 400 सीटों वाले विधानसभा के प्रदेश मे बिकास करना और सत्ता चलाना बहुत ही कठिन है।

इं० डीपीएस रावत

इं० डीपीएस रावत ने कहा अगर उत्तराखंड की बात करें तो पिछले 20 सालों मे 11 मुख्यमंत्री बदल चुके है। और एक भी मुख्यमंत्री अपना पूरा कार्यकाल नही कर चुका है। जिससे कि प्रदेश की बिकास की दफ्तर बहुत ही पीछे जा चुकी है!

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो बहुत अच्छा शासन कानून व्यवस्था से प्रदेश में बदलाव हो रहा है पिछले अगर 70 सालो की बात करें तो कांग्रेस बसपा सपा ने बारी बारी से प्रदेश को लूटा है। जिससे प्रदेश की रफ्तार बहुत पीछे जा चुकी थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पिछले पांच सालों से प्रदेश में सभी धर्मों के लोगो का विकास किया है।


प्रदेश मे राम मंदिर हो यहां काशी विश्वनाथ,बारणशी आदि हिन्दू संस्कृति और पूरे प्रदेश में विकास हुआ है। चाहे प्रधानमंत्री आवास ,सड़क योजना हो यह प्रदेश मुख्यमंत्री योजना हो।


इं० डीपीएस रावत ने कहा आज उत्तर प्रदेश मे 22 करोड़ लोगों का विकास हुआ है और सभी लोग योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल मे बहुत खुश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *