महिला ने अलकनंदा नदी में लगायी छ्लांग

कर्णप्रयाग

दीपक शाह

आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छ्लांग लगा दी। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि महिला काफी देर से पूल पर खड़ी थी।

अचानक से महिला ने पुल के किनारे बने गाडर पर चढ़ गई। आसपास के लोगो ने जैसे महिला को देखा तो वे दौड़ कर महिला को पकड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला ने तब तक नदी में छलांग लगा दी। अभी तक महिला के बारे में कोई पता नही चल पाया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।