पत्नी के हत्यारोपी को थाना गैरसैण पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली

थाना गैरसैंण में एक मामला महिला की हत्या से जुडा हुवा था जहाँ पर इसे आत्महत्या बताया गया था | जिस पर थाना गैरसैण के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की गई तो प्रथम दृष्टया में आत्महत्या की सूचना गलत पाई गई थी | जिस पर थाना गैरसैण द्वारा छानबीन कर मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया |

उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया तथा क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना गैरसैण द्वारा तत्काल घटनास्थल ग्राम-प्यूरा आदिबद्री क्षेत्र पर पहुँचकर शव का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि आत्महत्या की सूचना गलत है | अपितु भरत सिंह नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी द्वारा अपनी पत्नी वीना नेगी की हत्या कर शव को घर पर रखा गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचयतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु कर्णप्रयाग भेजा गया, एवं मृतका के पिता वादी श्री गजेंद्र सिंह, निवासी- ग्राम सारकोट गैरसैण की तहरीर पर थाना गैरसैण पर मु.अ.संख्या 15/21धारा 302 भा. द. वि. बनाम भरत सिंह पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसे आज दिनांक 21.6.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम में एस.आई.श्री सुभाष जखमोला, एस. आई. श्री पंकज, कानि. रवींद्र, कानि. सुशील, म.कानि. भागीरथी शामिल रहे |