सीएम धामी ने नैनीताल को दी 112 करोड़ की सौगात: 17 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एलान, जिले को मिली 112 करोड़ की विकास सौगात—17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को धारी ब्लॉक के हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबुंगा पहुंचकर नैनीताल जिले के लिए 112.34 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे।

8 योजनाओं का लोकार्पण—कुल लागत 70.73 करोड़ रुपये

सीएम धामी ने जिले की सड़कों, स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए 8 योजनाओं का उद्घाटन किया। प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं—

  • 4.53 करोड़ से सेनिटोरियम–अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास भाग-1 का डामरीकरण
  • 11.62 करोड़ से भवाली–सेनिटोरियम–नैनीबैंड तक भवाली बाईपास भाग-2 का सुधारीकरण
  • 7.95 करोड़ से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का सुधारीकरण
  • 16.62 करोड़ से भीमताल–खुटानी–चांफी–परमपुरी–धानाचुली पंचेश्चर मोटर मार्ग का निर्माण
  • 19.48 करोड़ से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण
  • 8.43 करोड़ से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में पुस्तकालय व बहुउद्देशीय हॉल
  • 1.46 करोड़ से ग्राम पुछड़ी में निराश्रित गौवंश के लिए गौशाला निर्माण
  • 61.38 लाख से रा.उ.मा.वि. जाड़ापानी, भीमताल में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष व विज्ञान प्रयोगशाला

9 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास—कुल लागत 41.60 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री धामी ने जिले में नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें शामिल हैं—

  • 5.35 करोड़ से राजकीय महाविद्यालय, लालकुआं में परीक्षा भवन
  • 97.72 लाख से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चारदीवारी
  • 1.5 करोड़ से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में स्विमिंग पूल पर टेंसाइल शेड व कवरिंग
  • 46.54 लाख से रा.उ.मा.वि. झड़गांव में भवन निर्माण
  • 75 लाख से ओखलकांडा में सभागार कक्ष
  • 45 लाख से रामनगर में टाइप-4 आवासीय भवन
  • 9.81 करोड़ से बेतालघाट में दूनीखाल–रातीघाट मोटर मार्ग
  • 8.19 करोड़ से पंगोट–दैचोरी मार्ग का नवनिर्माण
  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य

“विकास को नई गति मिलेगी”—सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। ये सभी परियोजनाएं आम जनता के जीवन में सीधा सकारात्मक बदलाव लाएंगी और जिले को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाएंगी।