इंटर कॉलेज कोठिला में सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम  के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित  

  बीरोंखाल   

हंस फाउन्डेशन की और से सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम के तहत जनता इंटर कॉलेज कोठिला बीरोंखाल ब्लॉक में छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया | जिसमें फाउन्डेशन के द्वारा सभी स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। 

धर्मवीर सिंह सदस्य हंस फाउन्डेशन  ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के   84 विद्यार्थियों  अभ्यास पुस्तिका और पेन्सिल किट का वितरण किया गया | साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल के द्वारा विद्यार्थियों के लिए कम्पूटर और वाटर फ़िल्टर भी जल्द ही हंस फाउन्डेशन की और से दिया जाएगा |

शैलेश खंडूरी प्रधानाचार्य  ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की |

इस दौरान  धर्मवीर सिंह सदस्य अरुण पोखरियाल, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद खानसी, थमन सिंह  सिंह आदि उपस्थित रहे |