उक्रांद ने फूंका मेयर का पुतला। मुकदमे की मांग

उत्तम सिंह

देहरादून :

उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून मेयर खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंकने के साथ ही अधिक संपत्ति के मामले में सरकार से मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और मेयर से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग लिया।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मेयर सुनील उनियाल गामा के पुतले के साथ केंद्रीय कार्यालय से द्रोण चौक तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और द्रोण चौक पर पुतले को आग के हवाले कर दिया।

यूकेडी के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा की मेयर भू भक्षी बन गए हैं और नगर निगम की संपत्तियों पर पार्षदों के माध्यम से कब्जा करा रहे हैं उन्होंने मेयर ने 5 सालों में अपनी आज से 20 गुना से अधिक की संपत्ति अर्जित की। यूकेडी ने मेयर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। यदि मेयर इस्तीफा नहीं देते और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू नहीं होती तो उत्तराखंड क्रांति दल सड़कों पर उतर कर आंदोलन को उग्र करेगा।


यूकेडी ने आरोप लगाया कि मेयर उनियाल ने नगर निगम से भूमि घोटाले से संबंधित अधिकांश पत्रावलियां गायब करा दी है और देहरादून की सभी नदी नालों और जंगल की जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं।


सुनील गामा अब तक के सबसे भ्रष्ट मेयर है। रिकॉर्ड रूम की चोरी से लेकर निगम क्षेत्र ही नहीं आस पास की कई संपत्तियों में गामा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी हैं, और जल्द ही उक्रांद देहरादून निगम कार्यालय पहुँच इनसे भी हिसाब और जवाब जरूर लेगा।

इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री, मधु सेमवाल, उत्तरा बहुगुणा, राजेंद्र पंत, गोविंद अधिकारी, संजय तितोरिया, मीना थपलियाल, किरण रावत, रविंद्र ममंगाई, इस्लाम, राजेन्द्र गुसाईं, प्रीति थपलियाल, सरोज रावत, सुशीला पटवाल, कलावती नेगी, रेखा शर्मा, राधेश्याम, जितेंद्र यादव, दीपक मधुवाल, अनिल डोभाल, संजीव शर्मा, भगवती प्रसाद डबराल, श्याम सिंह आदि शामिल थे।