मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जैविक खेती प्रोत्साहन के अंतर्गत संचालित परंपरागत कृषि विकास योजना परियोजना वर्ष 2019 से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों मैं चल रही है इस क्रम में जिला उत्तरकाशी में संचालित परंपरागत कृषि विकास योजना उत्तराखंड जसपुर की संस्था श्री राम सॉल्वेंट एक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्तरकाशी के किसानों को जैविक खेती करना सिखाया जा रहा है संस्था द्वारा किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिसमें किसानों को ऑन फॉर्म तथा ऑफ फॉर्म बनाने की विधि तथा उनके प्रयोग के बारे में बताया गया है |
संस्था किसानों को जैविक खेती प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों कृषि विश्वविद्यालय एवं जैविक फार्म हाउस इत्यादि में शैक्षिक भ्रमण का कार्य कर रही है किसान नई नई विधियों से खेती करना सीख रहे हैं और इसे अपनाकर लाभ कमा रहे हैं इसी क्रम में श्री राम सॉल्वेंट द्वारा भारी संख्या किसानों का तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में कराया जा रहा है |
पी० के० वी० वाई० परियोजना के जिला समन्वयक गणेश पंवार बताते हैं ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्था द्वारा अक्सर कराए जा रहे हैं इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष चित्रांगद सिंह राघव, डॉ पंकज,डॉ गौरव,कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी रामनरेश गुलेरिया द्वारा किसानों को बहुत गहराई से जैविक खेती के गुर सिखाए संस्था में प्रदर्शित अनेक विधियों की जानकारी दी |
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ने संस्था की सराहना करते हुए कहते हैं कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रशंसाजनक है संस्था के सभी कर्मचारियों द्वारा किसानों की समस्या का निवारण किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक गणेश पवार, ब्लॉक समन्वयक मोरी प्रीतम ब्लॉक समन्वयक पुरोला विजेंद्र ब्लॉक समन्वयक चिन्यालीसौड़ संतोष नौटियाल राजवीर अनूप जगजीवन लोकेंद्र प्रसाद ,चैन सिंह नेगी, हरदेव सिंह नेगी, बिशन सिंह धनवीर सिंह, शीशपाल आर्य, खजान सिंह सहित 100 कृषक मौजूद रहे।