सतपुली l
रिखणीखाल प्रखंड कढवाड में मैक्स के गिरने से 3 लोग घायल l
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुधारखाल रिखणीखाल मोटर मार्ग में कढवाड से बसाई की ओर आ रही मैक्स ग्राम कढवाड बैंड मंदिर के पास कल देर शाम एक मैक्स UK 12TA 1106 दस मीटर सड़क से नीचे जा गिरी जिसमें 3 लोग सवार घायल हो गए l
घायलों को स्थानीय लोगों व 108 की मदद से सतपुली हंस हॉस्पिटल लाया गया l
घायल संदीप सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम कढवाड ड्राइवर के सर पर और पीठ पर गंभीर चोट लगी है वहीं मोहित प्रसाद पुत्र महेश शर्मा उम्र 12 वर्ष और साहिल पुत्र सतीश चंद्र उम्र 13 वर्ष कढवाड निवासी पर हल्की चोटें आई है l जिनका हंस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है |