सतपुली में विश्व हिंदू वाहिनी का हुआ कार्यकारिणी विस्तार

सतपुली

नगर पंचायत सतपुली में आयोजित बांघाट रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में विश्व हिंदू वाहिनी द्वारा कार्यकारिणी विस्तार किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज भंडारी द्वारा अमित पोखरियाल को जिला उपाध्यक्ष रजनीश जुयाल को जिला सचिव व अशोक कुमार को जयहरीखाल ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज भंडारी ने बताया कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संगठन के माध्यम से हिंदू सभ्यता और संस्कृति को बचाने का कार्य किया जाएगा वहीं उत्तराखंड में भू कानून लागू करने व बाहरी लोगों के सत्यापन करवाने के लिए मदद करेगा

इस दौरान दरबान सिंह, रतन बिष्ट, मान सिंह राणा, डबल सिंह, सावन सिंह, दीपक नौडियाल आदि उपस्थित रहे