अशोक सरकार
खटीमा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत परिवर्तन यात्रा पहुंची नानकमत्ता मंडी समिति वही हरीश रावत ने नानकमत्ता गुरुद्वारे में पहुंचकर मांगी माफी और झाड़ू लगाया साथ ही जूते भी साफ किए।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नानकमत्ता में पहुंचे नानकमत्ता में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का भव्य स्वागत किया और साथ ही 20 से अधिक लोगों ने कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की साथ ही नानकमत्ता नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टूर्ना के डी गहतोड़ी अन्य कांग्रेसियों के नेतृत्व में नानकमत्ता का स्मृति चिन्ह देकर नगर कांग्रेस ने हरीश रावत का स्वागत किया।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नानकमत्ता गुरुद्वारे में जाकर पूर्व में दिए गए अपने बयान को लेकर पश्चाताप किया जिस पर नानकमत्ता गुरुद्वारे में झाड़ू की सेवा साथ ही जूते साफ करके सेवा की और सिख समाज से माफी मांगी। और हरीश रावत ने कहा कि यह उनके मुंह से भूल वर्ष निकल गया वह कहना कुछ और चाहते थे उसका मतलब कुछ और हो गया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने द्वारा ट्वीट किया कर हां था कि उनके ऊपर तेजाब वाली स्याही फेंकने षड्यंत्र बनाया जा रहा है जिसको लेकर आज पत्रकारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी परिवर्तन यात्रा को विफल बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा था जिसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया था।