शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज चेपड़ों में एसजीबीएन द्वारा कोविट 19 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष पिमोली

थराली

शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज चेपड़ों में सतलुज जल विद्युत परियोजना के सहयोग से धरोहर संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं को कोविड-19 जागरूकता राहत बचाव के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गडीया ने बताया कि धरोहर संस्था के डॉक्टर ओपी बाहुखंडी द्वारा छात्र-छात्राओं को कोविड-19 बारे में विस्तृत जानकारी दी गई बाहुखंडी ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार आयुर्वेद से कोविड-19 से बचा जा सकता है |

वहीं उन्होंने खानपान तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के बारे में भी छात्र छात्राओं को अवगत कराया इस अवसर पर मधुसुधन कुनियाल, महेशानंद देवराड़ी, कलावती तिवारी, महिपाल आर्य, एकता पुरोहित, प्रकाश देवरानी राजपाल नेगी गौतम रावत, विपुल कुमार, सुमन, जीवन, लक्ष्मी, रंजीत आदि उपस्थित थे।