उत्तराखंड में आप के प्रदेश सह संयोजक राजीव चौधरी पहुचे कर्णप्रयाग

पुष्कर नेगी

कर्णप्रयाग

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक राजीव चौधरी दो दिवसीय दौरे के दौरान कर्णप्रयाग पहुचे , पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर और संगठन को आगे किस तरह से बढ़ना है इसकी बैठक लेने के लिए मैं आया हूँ । पार्टी की रीति नीति व दिल्ली के विकास के मॉडल को घर घर तक कैसे पहुचना है इसके लिये कार्यकर्ताओं की बैठके लि जा रही है । 2022 को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा कॉंग्रेस से जनता परेशान हो चुकी है । लिहाजा अब आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प को लेकर जनता के बीच जाने का कार्य कर रही है।


दिल्ली में अन्ना के आन्दोलन से खड़ी हुई आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में भी किस्मत आजमाने जा रही है । इसके लिए आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे है और जरूरी टिप्स भी दे रहे है । इसी के तहत उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक राजीव चौधरी आज कर्णप्रयाग पहुचे , पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा और कॉंग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी और कॉंग्रेस से जनता परेशान हो चुकी , डबल इंजन की सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हो चुकी , डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता की कमर टूट चुकी है ।

जनता ने अब इन दोनों पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना दिया है । आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक राजीव चौधरी ने कहा कि मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठकें लेने आया हूँ , संगठन को आगे कैसे बढाना है इसके लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें जरूरी टिप्स भी दिए जा रहे है । ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके , उन्होंने कहा हम दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास का मॉडल स्थापित करना चाहते है । कार्यकर्ताओं के माध्यम से दिल्ली के विकास को घर घर तक पहुचाने का कार्य किया जाएगा । 2022 को लेकर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है ।