अशोक सरकार
नानकमत्ता खटीमा
उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नानकमत्ता आगमन का पुरजोर विरोध किया है।नानकमत्ता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का कहना है की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सिख समाज के प्रति आपत्तिजनक बयान पर अमृतसर जाकर जब तक माफी नहीं मांगते तब तक आम आदमी पार्टी एवं सिख समाज उनका विरोध करता रहेगा।