किरायेदार सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों का चालन कर वसूला 15000 रु0 जुर्माना

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में धरासू पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक धरासू गजेन्द्र बहुगुणा के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाकर फड़-फेरी, किरायेदार व बाहरी मजदूरों के सत्यापन किये गये, सत्यापन अभियान अभी जारी है, इस दौरान किरायेदार सत्यापन न कराने वाले 03 मकान मालिकों का चालन कर 15000 रु0 जुर्माना वसूला गया। पुलिस द्वारा लोगों को उत्तराखण्ड पुलिस के “देवभूमि मोबाइल एप्प” के माध्यम से घर बैठे ऑनलाईन सत्यापन के सम्बन्ध में भी जागरुक किया जा रहा है।