टनकपुर जिला चंपावत
अशोक सरकार
टनकपुर में उचौली गोठ गांव के खेत से एक विशालकाय अजगर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में आबादी के आस पास विभिन्न प्रजाति के सांपों का निकलना लगातार जारी है। वहीं आज उचौली गोठ गांव के एक खेत में विशालकाय अजगर देखने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित कर अजगर को पकड़वा कर सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया। मौके पर अजगर ने एक मुर्गा को अपना शिकार बनाया था।
वहीं इस मामले में वन दरोगा मनोहर सिंह फर्त्याल ने बताया कि उचौली गोठ गांव में अजगर मिलने की सूचना पर मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वहीं टीम के कौशल सिंह ने बताया कि उचौली गोठ गांव के एक खेत में अजगर मिलने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर लगभग 12-13 फीट लंबे अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।