सतपुली नगर पंचायत में बनने से पहले ही धराशाही होने को टीन सेड

सतपुली :

यूँ तो कमीशन बाजी की वजह से सरकारी बजट को ठिकाने लगातार लगाये जाने की खबर कई बार देखी गई है | ऐंसा ही एक मामला हम आपको बता रहे हैं उसमें हनुमान जी के अनुयायियों द्वारा सरकारी धन को ठिकाने लगाने से रोक दिया गया |

मामला सतपुली नगर पंचायत का है जहाँ पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से एक टीन सेड सेंटपॉल हॉस्पिटल के सामने बनाया जा रहा है जिसमे पूरे सेड का निर्माण हो गया था, लेकिन सेड इतना मजबूत बनाया गया कि हनुमान जी के अनुयायियों का वजन नही झेल पाया और 10 ही दिन में बीच से झुक गया |

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहाँ टीन सेड के रूप में सरकारी बजट को ठिकाने लगाया जा रहा था लेकिन कुदरत ने इस पर पहले ही सवाल खड़े कर दिये |

सुशील बहुगुणा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत का कहना है कि उक्त टीन सेड में हल्का कार्य किया गया था तथा ठेकेदार को इसको और मजबूत किया जाने को कह दिया गया है जिसमें अब मजबूत एंगल लगाए जायेंगे |

अब देखिये यदि ये ठेकेदार को पेमेंट होने के बाद झुकता तो कौन करवाता फिर रिपेयर क्या फिर से उसके लिए बजट दिया जाता

ईओ नगर पंचायत के कथन के अनुसार ठेकेदार को बोल दिया गया है मजबूत बनाने के लिए तो क्या पहले कमजोर बनाने के लिए कहा था