रिखणीखाल
प्रखण्ड रिखणीखाल की कर्तिया क्षेत्र पंचायत सदस्य बिनीता ध्यानी ने लोकसभा सांसद तीरथसिंह रावत को कोटद्वार में भारतीय जनता पार्टी के अभिनन्दन समारोह में अपने क्षेत्र की विविध समस्याओं के निराकरण को पुलिंदा सौंपा।
अपने ज्ञापन में बिनीता ध्यानी ने वनों से लगे गांवों के वाशिंदों की सुरक्षार्थ व खेती सुरक्षा बाड़ बनाने,मन्दालघाटी में बसे चार दर्जन गांवों में दूरसंचार व्यवस्था बनाने को जियो टावर लगवाने, तैड़िया गांव में निर्माणीधीन श्री बद्रीनाथ जी मन्दिर निर्माण व सौंदर्यीकरण हेतु,ग्रामसभा काण्डा की अधिकाधिक चार हजार जनसंख्या के बावत् भी पंचायत भवन कम बैठक स्थल या सभागार बनवाने,मन्दालनदी से सटे गांव बंजादेवी से तूणीचौड़ तक आपदा सुरक्षा दीवार चैकडाम बनवाने ,क्षेत्र पंचायत सदस्यों की निधि के तहत् ठेकेदारी व कमीशन की कटौती को हटवाने ,व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कर्तिया के क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन मरम्मत् आदि सम्बन्धी पत्र लिखकर अविलम्ब कार्यवाई की अपेक्षा की है।माननीय सांसद तीरथ सिंह रावत ने हरसम्भव कार्रवाई का भरोसा दिया।