खटीमा नेपाल बोर्डर
अशोक सरकार
उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने 10 हजार के इनामी बदमाश के पकड़े जाने का खुलासा किया। 2005 में अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में सितारगंज जेल में सजा काट रहा सुशील विश्वास वहां से 2017 में फरार हो गया था जिसे एस ओ जी द्वारा महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। सुशील ने पत्नी सरस्वती विस्वास की डोलिरेंज लालकुआ के जंगल मे कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की थी। जिसमे लालकुआ में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने बताया कि उधम सिंह नगर में इनामी बदमाश 35 है जिसमें की 17 बदमाशों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है शेष बचे 18 बदमाश की गिरफ्तारी बाकी है।