सरकार की बुद्धि और शुद्धि के लिए किया हवन

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

भारत मजदूर संगठन उतरकाशी के श्रमिक पिछले नौ दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरकाशी कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं जनप्रतिनिधि भी अपना अपना समर्थन श्रमिकों को दे रहे हैं लेकिन धरने के नौ दिन बीत जाने पर भी सरकार ने इन श्रमिकों की अभी तक कोई सुध नहीं ली है जिसके चलते श्रमिकों ने कुंभकरण की नींद में सोती हुई सरकार को नींद के लिए हवन यज्ञ किया व भगवान से सरकार की नींद खुलवाने तथा सरकार की शुद्ध बुद्धि के लिए प्रार्थना की।