सुभाष पिमोली
थराली
सरकारी सस्ता ग़ल्ला बिक्रेता एसोसिएशन थराली, देवाल, नारायणबगड़ के ग़ल्ला बिक्रेताओ ने मानदेय व राशन ढुलाई भाडा का भुगतान की मांगों को लेकर उपजिलाअधिकारी थराली के माध्यम से जिला अधिकारी चमोली को ज्ञापन भेज कर मागे न मानने तक एक सितम्बर से राशन न उठाने का एलान कर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है |
सस्ता गल्ला विक्रेता संघ थराली के अध्यक्ष धनराज रावत ने नेतृव मे डीलरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पर्दशन किया वही थराली, देवाल, नारायणबगड़ के सस्ता ग़ल्ला बिक्रेताओ ने कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो आगे आंदोलन उग्र किया जायेगा और सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने यह भी कहा कि वे जन सेवा कर रहे हैं | सरकार उन्हें मानदेय दे गल्ला विक्रेता ने कहा कि लगातार सरकारी राशन को अपने किराया भाड़ा देकर गोदाम से उठाकर उपभोक्ताओं को बांट रहे हैं, लेकिन विगत आठ वर्षो से अभी उन्हें इस राशन का ढुलान का भाड़ा नहीं मिला है।
कोविड काल में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री खाधान योजना की राशन भी अपने किराये भाड़े मे गोदाम से उठाकर उपभोक्ताओं को बाटा है लेकिन उसका किराया भाड़ा भी उन्हें आज तक नहीं मिला है जब तक सरकार द्वारा उन्हें पूरी राशन का ढुलान का भुगतान नहीं दिया जाता और मानदेय देने की घोषणा नहीं की जाती तब तक वे सरकारी राशन गोदाम से नहीं उठायेंगे इस बावत सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी और क्षेत्रीय खाधान निरीक्षक को भी पत्र भेजा है ज्ञापन देने वालों मे थराली अध्यक्ष धनराज रावत, मदन सिंह देवाल, दर्शन सिंह, प्रताप सिंह, हरपाल सिंह, खुशहाल सिंह, कुंवर सिंह रौथाण, प्रदीप थनेडा, कुंवर सिंह, जसपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रामप्रसाद आदि थे।