टनकपुर जिला चम्पावत
अशोक सरकार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर चम्पावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा टनकपुर पहुचे जहा मुख्यमंत्री ने बनबसा से टनकपुर तक कार द्वारा रोड शो निकाला, जिसके बाद मुख्यमंत्री टनकपुर के गांधी मैदान पहुचे जहा मुख्यमंत्री ने कुल 4275.48 लाख रुपये की लागत की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया l
इस दौरान स्थानीय सांसद अजय टम्टा एवम वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे, टनकपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊ क्षेत्र की परिस्थितियों से वह भलीभांति परिचित है अतः वह इस क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे, टनकपुर में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री धामी टनकपुर स्टेडियम स्थित हेलीपेड से देहरादून के लिए हुए रवाना ।