इंद्रजीत असवाल
सतपुली
सतपुली तहसील के अंतर्गत सभी ग्राम प्रहरियों ने सतपुली तहसील में प्रदर्शन किया और उसके बाद तहसीलदार सुधा डोभाल को दिया ज्ञापन |
ग्राम प्रहरियों का कहना है कि उनके द्वारा कोविड काल मे जोखिम लेकर प्रवासियों की मदद की गई | जिस तरह से मुख्यमंत्री व विभागों के द्वारा आशा कार्यकर्ता, अंगनबाड़ी, पुलिस, प्रधान आदि को प्रोत्साहित किया गया तो उसी तरह हमे भी प्रोत्साहन किया जाना चाहिये था | साथ ही कहा कि PRD के समक्ष उनका भी बेतन होना चाहिये |
आपको बता दें कि ग्राम प्रहरी का वेतन 2000 रुपये है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रहरियों को राजस्व पुलिस व रेघुलर पुलिस दोनों का कार्य करना पड़ता है यदि कोई भी सूचना हो तो सबसे पहले इन्ही से ली जाती है या फिर इन्ही को मौके पर जाना पड़ता है |
अभी तक ग्राम प्रहरियों के आई डी कार्ड तक नही बने हैं इनको सरकार अपना छोटा कर्मचारी भी नही समझती |
इस मौके पर राम प्रकाश निराला, मुकेश रावत, कल्याण सिंह, दिगम्बर सिंह, जयपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह, पातीराम, सोहनलाल, हरीश चन्द्र आदि मौजूद रहे |