खटीमा
अशोक सरकार
खटीमा में 1 सितंबर 1994 को खटीमा में राज आंदोलन कार्यों पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में शहीद हुए 7 राज्य आंदोलनकारियों की याद मेंहर साल खटीमा में शहीद दिवस मनाया जाता है। आज 1 सितंबर को खटीमा में मनाए जा रहे शहीद दिवस में उत्तराखंड बनने के बाद आज पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीदों के फोटो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए हुए इस दौरान शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 31 दिसंबर 2021चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित किया जाएगा। वही अब खटीमा में सरकारी तौर पर शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा साथ ही मृतक राज आंदोलनकारियों के परिजनों को भी पेंशन का लाभ दिया जाएगा।