सीएम ने कहा नानकमत्ता में जल्द शुरू हो हैलीपैड़ सेवा।


खटीमा, नानकमत्ता
अशोक सरकार

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता तीर्थ स्थल में जल्द शुरू होगी हेलीपैड की सेवा सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले।
दो दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि नानकमत्ता में जल्द ही हेलीपैड की सेवा प्रारंभ होगी इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है जल्द ही दिल्ली अमृतसर लखनऊ से हेलीपैड सेवा यहां के लिए प्रारंभ हो सकेगी दूरदराज से आने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा प्रारंभ की जा रही है प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नानकमत्ता साहिब के लिए यह विशेष सेवा प्रारंभ की जा रही है इस पर सरकार और प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है जल्द ही हेलीपैड सेवा शुरू की जाएगी।