अजय भट्ट ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि


खटीमा
अशोक सरकार

उत्तराखंड निर्माण के लिए अपनी शहादत देने वाले खटीमा गोलीकांड के शहीदों की याद में हर साल खटीमा में शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है।आज 1 सितंबर को उत्तराखंड शहीदों की 26 वीं बरसी के उपलक्ष में खटीमा में आज नव निर्माणाधीन शहीद पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल लोकसभा से सांसद बाप केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शहीदों को श्रद्धांजलि देने खटीमा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शहीद पार्क में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी वही शहीदों के परिजनों को ढांढस बनाया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मीडिया से कहा कि वह हर साल शहीदों को श्रद्धांजलि देने खटीमा में 1 सितंबर को पहुंचते हैं आज भी वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने खटीमा आए हैं इन शहीदों की बदौलत ही उन्हें हमें उत्तराखंड राज्य मिला है और हम उनके परिजनों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि उनके बच्चे भले ही जिंदा नहीं है लेकिन उनके बच्चों का सपना साकार करने का भारतीय जनता पार्टी पूरा प्रयास कर रही है और उनके परिजनों की कमी को वहां कभी कम नहीं होने देंगे।