टनकपुर जिला चम्पावत
अशोक सरकार
पहाड़ो में बादल फटने से और तेज बारिश के चलते टनकपुर शारदा नदी अपने रूद्र रूप में आ गई हैं जिस कारण शारदा का पानी सड़क तक आ गया वही नदी किनारे बसें बस्ती वाले डर के साये में जी रहे हैं शारदा नदी के उफान पर आ जाने से बिजली के पोल व तारे ध्वस्त हो चुकी हैं, जिससे करंट फेलने की आशंका बनी हुई हैं |
वही शारदा बस्ती निवासी राकेश नें बताया शारदा नदी का पानी हमारे घरों में घुसनें लगा हैं बिजली की तारे टूट कर पानी में गिरी पड़ी हैं | हमारी मांग हैं की यहाँ बिजली का पोल लगाया जाये यहाँ के हालात बहुत ख़तरनाक बने हुए हैं और अभी तक मीडिआ के आलावा यहाँ कोई हमारी सुध लेने नहीं आया हैं | तो वही एक और शारदा निवासी संतोष कश्यप नें अपना दुःख व्यक्त किया बता कुछ देर पहले शारदा नदी का पानी हमारे घरों में घुस गया था |
पानी घुटनो तक आ गया था सरकार नें बाढ़ से बचने के लिए जो भी बजट यहाँ लगाया था उसका कोई फायदा यहाँ नज़र नहीं आ रहा हैं तो वही उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया नें बताया पिथौरागढ़ चम्पावत और नेपाल क्षेत्र में जो भारी बारिश हुई हैं जिससे शारदा का जल स्तर काफ़ी बढ़ गया हैं हमने पूर्व में भी अलर्ट जारी किया था नदी के किनारे रहने वालों को पहले से ही नोटिस भी जारी किया गया था और इस पर हमारी नज़र बनी हुई हैं हमारे द्वारा निरिक्षण किया जा रहा है और जो भी आवश्यक कदम होंगे वो उठाए जायँगे |