कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने की गुलदार के हमले में घायल महिला से मुलाकात

चौबट्टाखाल

रविवार शाम को गुलदार के द्वारा महिला को घात लगाकर घायल किया गया जब महिला घास लेने गाँव के पास ही खेतों में गई थी | जिसका नौगाँवखाल स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया | जिसकी खुशाल क्षेम के लिए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर‌ सिंह नेगी ने विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के ग्राम पांथर में गुलदार के हमले में घायल गंगा देवी का हालचाल व कुशलक्षेम की जानकारी ली | साथ ही डीएफओ पौड़ी से वार्तालाप कर उक्त घटना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देने व तत्काल प्रभाव से पिंजरा लगाने के लिए कहा गया |

इसके पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी के द्वारा नौगांवखाल बाजार में जनसंपर्क कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की गई |