सीएम ने खटीमा बहुउद्देशीय शिविर व जनमिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

खटीमा- उधम सिंह नगर।

अशोक सरकार

खटीमा के दो दिवसीय दौरे पर फिर से एक बार पहुंचे खटीमा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। पुष्कर सिंह धामी ने आप बहुत अच्छे शिविर का बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन किया वही अधिकारियों को सरकार के तीन मूल बिंदु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण पर फोकस कर अपनी कार्यप्रणाली को आगे लेकर चलने को कहा। वही बहुउद्देशीय शिविर में 66 जन समस्याएं पंजीकृत हुई जिनका मुख्यमंत्री ने मौके पर ही निस्तारण कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर अपनी विधानसभा खटीमा दौरे पर पहुँचे। पिथौरागढ़ आपदा क्षेत्र के दौरे से खटीमा पहुँचे सीएम ने ग्राम बण्डिया में आयोजित बहुउद्देशीय व जनमिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस बहुउद्देशीय शिविर में कुमाऊं मंडल के अधिकारियों ने जहां शिरकत की वही सीएम के साथ अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने भी शिरकत की। वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खटीमा को जहां कौमी गुलदस्ता की खूबसूरत मिशाल बता मिनी इंडिया बताया। साथ खटीमा में सभी जाति धर्म के लोगो के द्वारा मिलजुल कर खटीमा को सोहार्दयपूर्ण रूप से साथ चलने वाली आवाम बताया।

वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के साथ साथ खटीमा विधानसभा के लोगो का भी विकास परख कार्यो के साथ पूर्ण ध्यान रखने की बात कही। इस अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु तीन मंत्र दिए।सीएम धामी ने कहा कि भाजपा सरकार तीन बिंदुओं पर काम कर रही है।पहले बिंदु सरलीकरण है जिसके माध्यम से विकास कार्यो व समस्याओं को जटिल ना कर उनका सरलीकरण करना है।जबकि दूसरा बिंदु समाधान पर फोकस करना है। सरकार का आम आदमी की समस्याओं के समाधान पर कार्य करना है।जबकि अंतिम बिंदु में सरकार समस्याओं के निस्तारण करने पर ध्यान देगी।राज्य के अधिकारियों के सरकार के इन तीन मूल बिंदुओं सरलीकरण, समाधान, निस्तारण पर फोकस कर अपनी कार्यप्रणाली को आगे लेकर चलना होगा।