टनकपुर जिला चम्पावत
अशोक सरकार ,
टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बीते एक सप्ताह से बाधित है हालांकि सड़क खोलने के लिए स्वांला के भूस्खलन वाले क्षेत्र में कार्यदायी संस्था और मशीनें लगातार काम कर रही हैं, चम्पावत के डीएम विनीत तोमर ने स्वांला भूस्खलन क्षेत्र में तेजी से काम कर सड़क खोलने के लिए कार्यदायी संस्था को जरुरी निर्देश जारीकर जल्द से जल्द यातायात शुरू करने का आदेश दे रखा है परन्तु मौसम व भोगोलिक स्थितियों के चलते काम धीमी गति से हो पा रहा है |
जिस कारण टनकपुर-चम्पावत के बीच सड़क संपर्क को कटे हुए पूरा एक सप्ताह हो गया है, सुबह धुंध और बारिश के चलते काम धीमी गति से हो रहा था, लेकिन बाद में मौसम ठीक होने से काम की गति बढ़ी है एनएच खंड के कर्मचारियों के अनुसार आज लगभग 25 मीटर मलबा हटाया जा चुका है और अब करीब 10 मीटर मलबा ही हटाया जाना शेष है, दावा किया गया कि अगर पहाड़ी से फिर से भूस्खलन होने के कारण मलबा नही गिरा तो आज शाम तक सड़क खुल जाएगी, राजमार्ग बंद होने के कारण चम्पावत-टनकपुर के बीच आवाजाही अब भी रीठा साहिब व देवीधुरा रूट से होकर हो रही है।