मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
फिट इण्डिया मूमेंट के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के दृष्टिकोण से उनके निर्देशानुसार उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में तीन दिवस का योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर योग प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षण योगाचार्य राम मोहन रावत द्वारा दिया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा योग प्रशिक्षण में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया एवं उक्त योग प्रशिक्षण को काफी लाभप्रद बताया। जिसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का आभार व्यक्त किया।