सर्व समिति के निर्णय से चुना गया वन सरपंच

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

उतरकाशी जनपद में बिष्ट पट्टी के फेडी व कौड़ा गांव के वन सरपंच का चुनाव राजस्व विभाग के अधिकारियों के समक्ष सर्व समिति की बैठक के फैसले से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।


ग्रामीणों के द्वारा सर्व समिति के फैसले से राजपाल सिंह नेगी को निर्विरोध वन सरपंच चुना गया। राजपाल सिंह नेगी को वन सरपंच चुने जाने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली वहीं नवनिर्वाचित सरपंच राजपाल सिंह नेगी का कहना है कि वह अपने क्षेत्रांतर्गत वनों की देखभाल जिम्मेदारी के साथ करेंगे साथ ही वन्य जीवों के प्रति उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।