मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 27 जुलाई को माननीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में हुए समझौते के 1माह व्यतीत हो जाने पर कर्मचारियों की किसी भी समस्या का समाधान ना होने के विरोध में तीनों ऊर्जा निगमों में वायदा निभाओ दिवस कार्यक्रम आयोजित करते हुए तीनों ऊर्जा निगमों के प्रबंध निदेशकों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी मुख्य सचिव प्रमुख सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों में बिजली करो जल विद्युत उत्पादन केंद्रों तथा बिजली विभाग के कार्यालयों पर भी दो घंटा की एक मीटिंग आयोजित की गई|
इस विषय में प्रातः 10:00 बजे जल विद्युत निगम मुख्यालय पर विशाल गेट मीटिंग आयोजित की गई तत्पश्चात प्रबंध निदेशक इंजीनियर संदीप सिंघल को ज्ञापन दिया गया|
दिन में 12:00 बजे ऊर्जा भवन पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक रावत को गेट मीटिंग के बाद ज्ञापन दिया गया तथा प्रबंध निदेशक के साथ हुई वार्ता में उनके द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
दिन में 1:00 बजे मोर्चा के समस्त घटक संगठनों की पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के मुख्यालय पर गेट मीटिंग आयोजित की गई तथा गेट मीटिंग के पश्चात नोटिस के अनुरूप ज्ञापन हेतु , निदेशक मानव संसाधन को मोर्चा ज्ञापन देने हेतु पहुंचा तो निदेशक मानव संसाधन ने कार्यक्रम में माहौल खराब करने के उद्देश्य से अभद्रता करते हुए ज्ञापन लेने से मना कर दिया | जिसके पश्चात ट्रांसमिशन कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक दीपक रावत से वार्ता हुई तथा वार्ता के बाद प्रबंध निदेशक ने निदेशक मानव संसाधन को भविष्य में ज्ञापन लेने हेतु सख्त निर्देश दिए तथा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण रखने हेतु धन्यवाद दिया| वार्ता के पश्चात प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन कारपोरेशन दीपक रावत को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया|
मोर्चा द्वारा कार्यक्रम के पश्चात आयोजित बैठक में सरकार तथा तीनों ऊर्जा निगम द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं पर उदासीनता बरतने के विरोध में यह निर्णय लिया गया कि मोर्चा द्वारा राज्य हित तथा उपभोक्ताओं को विद्युत सुविधा सुचारू उपलब्ध कराने हेतु हड़ताल को एक महा स्थगित किया गया था किंतु क्योंकि कोई कार्यवाही नहीं हुई है अतः मोर्चा कौन है 31 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम प्रारंभ कर रहा है जिसमें विभिन्न चरणों में गेट मीटिंग 5:00 बजे शाम से सुबह 10:00 बजे तक मोबाइल फोन स्विच ऑफ तथा तीनों ऊर्जा निगमों पर सत्याग्रह के बाद दिनांक 6 अक्टूबर की प्रात 8:00 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कठोर निर्णय लिया गया|
मोर्चा के समस्त घटक संगठन उन्हें सरकार से आसान भी थे कि राज्य में औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए सरकार पूर्व से प्रचलित सेवा शर्तों को बहाल करेगी ,संविदा कार्मिकों के समान कार्य समान वेतन की न्याय पूर्ण मांग पर कार्यवाही करेगी इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न भागों में तैनात स्वयं सहायता समूह के कार्मिकों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करेगी| मोर्चा की आज की सभा में मोर्चा संयोजक इंसारूल हक, सह संयोजक राकेश शर्मा जगदीश चंद्र पंत ,अमित रंजन पंकज सैनी ,भानु जोशी, विक्की दास संदीप शर्मा, प्रदीप कुमार कंसल, विनोद कुमार ध्यानी केहर सिंह , अमित रंजन सौरभ पांडे, बीरबल सिंह, पवन रावत संदीप शर्मा, अशोक सैनी, जय प्रकाश पंत, विनोद कवि ,मनोज पंत, दिनेश चंद्र ध्यानी चित्र सिंह सुनील मोगा भगवती प्रसाद, राजेश मोगरा, मनीष इंगले, कार्तिकेय दुबे, प्रदीप प्रकाश शर्मा हंसराज सैनी विनोद कुमार नीरज तिवारी, वीरेंद्र नेगी गोविंद प्रसाद नौटियाल, सत्येंद्र रावत आदि ने भाग लिया।