रविवार को होगी तलवाडी में मैराथन दौड़

सुभाष पिमोली

थराली

भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विकासखंड थराली के न्याय पंचायत लोल्टी के ग्राम पंचायत तलवाड़ा स्टेट में नेहरू युवा केंद्र चमोली द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बंदना गुसाई के नेतृत्व में कल रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें बालक तथा बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा |

जिसमें बालक वर्ग के लिए 6 किलोमीटर तथा बालिका वर्ग के लिए 4 किलोमीटर दौड़ का आयोजन कल प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक किया जाएगा | जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागी को पुरस्कारो से पुरस्कृत किया जाएगा |

ब्लाक प्रमुख थराली कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य बबीता, महेश त्रिकोटी नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता फर्शवान ग्राम प्रधान माल जितेंद्र सिंह रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी ग्राम प्रधान तलवाड़ी दीपा देवी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत सिंह गोसाई आदि उपस्थित रहेंगे।