टिहरी
उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण सड़के अवरुद्ध हो रही हैं साथ ही जगह जगह बहुत भारी तबाही भी देखने को मिली है | वहीँ तोताघाटी में भारी मलबा आने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
इसके अलावा भी देवप्रयाग से तोताघाटी तक कई स्थानों पर रोड पर मलवा /बोल्डर गिरे है। वर्तमान में यह राष्ट्रीय राजमार्ग/ तोता घाटी मार्ग पूर्णतः बंद है | साथ ही नरेंद्रनगर मार्ग भी अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त है | जिस कारण वर्तमान में मात्र चम्बा-धनौल्टी-सुवाखोली-मसूरी मार्ग खुला है जिसके संकरे होने के कारण यातायात का दबाव बना हुआ है।
वहीँ प्रशासन ने रात्रिकालीन आवाजाही समस्त मार्गों पर पूर्णतः वर्जित कर दी गई है और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायद दी गई है |