पोखड़ा
विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखण्ड पोखड़ा में जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी के द्वारा गंवाणी से जनसंपर्क की शुरुआत करी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी का गंवाणी बाजार में क्षेत्रवासियों के द्वारा खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में युवाओं और मातृशक्ति के द्वारा परंपरागत ढोल दमाऊ के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी के समकक्ष कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। आज जिस प्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आम जनता ने स्वागत किया उससे यह साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में बदलाव की बयार बहने लगी है और चौबट्टाखाल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।
प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा की अब आम जनमानस महंगाई वह भ्रष्टाचार से त्रस्त है और केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आम जनमानस को इन सब समस्याओं से निजात दिला सकते हैं इसलिए सब लोग एक साथ आकर 2022 में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाएं एंव पोखड़ा ब्लाक में जिस प्रकार आम जनमानस वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया उसके लिए क्षेत्रवासियों को ह्रदय से आभार प्रकट किया।