खटीमा उधम सिंह नगर
अशोक सरकार
उधम सिंह नगर के खटीमा गुरुद्वारे में 4 दिन से सर्वत समाज के भले के लिए किये जा रहे सहज पाठ का आज समापन हुआ। जिस में खटीमा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलवन्त सिंह ने पौधे भेट कर महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया और साथ ही आसपास में पेड़ लगाए जाने को लेकर भी कहा गया वही गुरुद्वारा प्रधान कुलवन्त सिंह ने बताया कि पेड़ वातावरण ऑक्सीजन के लिए जरूरी है। साथ ही इससे बच्चे एवं सिख समाज से जुड़े हुए लोगों का उत्साह सिख धर्म की तरफ बढ़ेगा और आगे भी ऐसी पहल जारी रहेगी।