भारी बारिश से लुदाउ गदेरा पर बनाया लकडी का अस्थाई पुल बहा


चमोली

पुष्कर नेगी



चमोली जिले के पीपलकोटी मठ बेमरू स्यूण में लुदाउ गदेरा उफान पर होने से अस्थाई बनाया लकडी का पुल बह गया है। जिससे ग्रामीणों का जन जीवन रूक सा गया है। ग्रामीणों को आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।


जिले में दो दिनों से लगातार रूक-रूक कर हो रही बारिश से शनिवार को पीपलोटी मठ बेमरू स्यूण गांव को जोडने वाला लुदाउ गदेरा पर अस्थाई लकडी की पुलिया बहाव में बह गया है।

पूर्व ग्राम प्रधान बेमरू रविंद्र सिंह नेगी, स्यूण ग्राम प्रधान मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडब्लूडी द्वारा ग्रामीणों के लिए अस्थाई लकड़ी का पुल बनाया गया था। जो बीती रात भारी बारिश के कारण बह गया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम को जानकारी देदी गई है।

वहीं गांव को जोडने वाले पैदल संपर्क मार्ग भी जगह -जगह क्षतिग्रस्त हो गए है। जिससे ग्रामीणों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इस मौके पर ग्रामीण मगन लाल, राकेश नेगी, मनमोहन सिंह, विनोद सिंह, पान सिंह, बलविर सिंह ने बताया कि बेमरू गांव के विभिन्न तोक, जखनार तोक, मोगा- मरछवाडी तोक की पेयजल लाइने भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पेयजल आपूर्ति करनी पड रही है।