राजकीय इंटर कालेज बनचौरा में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन


मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

राजराजेश्वरी पर्यावरण एवं संस्कृति समिति कवाटा जनपद उतरकाशी के दल द्वारा राजकीय इंन्टर कालेज बनचौरा के प्रांगण मे आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे बिराजमान कनिष्ठ उप प्रमुख उर्मिला रांगड़ व अति प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र बनचौरा के प्रभारी फार्मसिष्ट भगवान सिहं बिष्ट व अविभावक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र रांगड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति ने नुकड़ नाटिका के माध्यम से कोरोना महामारी बीमारी के बचाव सुझाव व ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने, मास्क पहनने सम्बन्घी जानकारी दी जिससे कि तीसरी लहर न आ पाए और हम सब अपने क्षेत्र व देश को कोरोना मुक्त कर सके।


इस मौके पर पूर्व प्रधान खदाल्ड़ा त्रेपन लाल, शीशपाल सिहं बिष्ट, प्रधानाचार्य यशोदा प्रसाद सेमल्टी,किशन सिहं रावत,भगवती प्रसाद जोशी, बिनय थपलियाल,मीना राणा,सरीता कोहली, सरीता राठोर,रणबीर सहित कई छात्रछात्राएं मौजूद थे।