प्रदर्शनकारी आशाओं की रणनीति मुख्यमंत्री का घेराव करने की 26 दिन भी धरना जारी

टनकपुर जिला चम्पावत
अशोक सरकार

आपको बता दें आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं का धरना 26 वे दिन भी रहा जारी नारेवाजी कर जताया रोष आपको बतादे आशाओं की मुख्य मांग 21000 हज़ार मासिक मानदेय करने की है |

वही मौजूद लीला ठाकुर आशा कार्यकरती नें बताया आज धरने पर बैठे हुए हमें 26 दिन हो गए हैं लेकिन उत्तराखंड सरकार का अभी तक हमारे ऊपर ध्यान नहीं गया है | कोरोना काल में जो बजट आया था उसमे पूर्व मुख्य्मंत्रियों तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत नें हमारा मानदेय 10,000 हज़ार करने की घोषणा की थी, लेकिन नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें मानदेय को 2000 हज़ार कर दिया था | हम चाहते हैं सरकार हमारी मांगो को ध्यान में रखते हुए एक सकारात्मक निर्णय ले | सरकार जो भी मानदेय बढ़ाती हैं हमें स्वीकार होगा लेकिन सरकार तो हमारी सुन ही नहीं रही हैं आज विधानसभा की आखरी बैठक है | अगर बैठक में हमारी मांगो पर विचार नहीं हुआ तो आगे हमारी रणनीति देहरादून जाकर मुख्यमंत्री का घेराव करने की हैं |