नैनीडांडा
गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर डीपीएस रावत ने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिले आज 21 वा साल लग चुका है पर प्रदेश के सभी विद्यालयों की हालात अभी भी यूपी जैसे ही लग रही है। बदले तो सिर्फ नेताओ के चेहरे।
ब्लॉक नैनीडांडा जनता इंटर कॉलेज की हालात से यह लग रहा है कि कही ना कही यह स्कूल भी भ्रष्टाचार मे लिप्त रही है। आज पहाड़ की शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है पर नेताओ को कोई फर्क नही पड़ रहा है! जो बच्चे हमारे उत्तराखंड का भविष्य है उत्तराखंड सरकार के प्रदेश शिक्षा मंत्री भी अपने निजी बयान देकर पला झाड़ देते है। अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय ने अपने निजी बयान मे कहा कि मैं कोई शक्तिमान नही हूँ कि प्रदेश की शिक्षा ब्यवस्था रातों रात बदल दूं । कही ना कही मंत्री के निजी स्कूल चल रहे है तभी इस तरह बयान दिया जा रहा है।
पिछले कई सालों के कार्यकाल मे इस स्कूल पर कोई खाश विकास कार्य नही हुआ है। क्यो कि आज सरकारी स्कूल दिन प्रति बन्द होने के कगार पर है और प्राइवेट स्कूल उन्नति पर है! क्यो कि पिछले 20 सालों के कार्यकाल व बीजेपी कांग्रेस के कार्यकाल मे सरकारी स्कूलों का कोई भी बिकास कार्य नही हुआ है। नेताओ ने सिर्फ अपने निजी स्कूल, हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, होटल, मॉल खोले है, पर जनता को सिर्फ इन पार्टीयो के नेताओ ने सपने ही दिखाये है।
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि अब जनता को सत्ता बदलनी होगी अगर राज्य का विकास करना है। नही तो यह दोनों दल दीमक के तरह प्रदेश पर लग चुके है। बजट सिर्फ नेताओ के घोटाले करने के लिये आते है। प्रदेश मे बड़े बड़े घोटाले करने वाले आज सत्ता मे बैठे है। कुम्भ 2012, केदारनाथ आपदा 2013 एक बड़ा उधारण उत्तराखण्ड सरकारों ने आपको दिए है।