आफत की बारिश मसूरी देहरादून मार्ग में लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम


लगातार जे सी बी मशीनों से मलवा हटाया जा रहा है l

  1. प्रशासन द्वारा मलवा आने के स्थान पर पुलिस मौजूद कर दी गई है जिससे यातायात खोला जाता रहे l


    मसूरी ।
  2. पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से मसूरी देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर मलवा और बोल्डर आने से कई बार मार्ग बाधित हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों से मार्ग खुलवाया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके लगातार मलवा आने का सिलसिला बना हुआ है l
  3. बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी देहरादून मार्ग पर ग्लोगी पावर हाउस के पास लगातार बोल्डर और मलवा आने का सिलसिला बना हुआ है बीती रात भारी बारिश के चलते देहरादून मसूरी मार्ग सुबह तक के लिए बाधित हो गया जिसे लगभग सुबह दस बजे के करीब जेसीबी मशीनों की मदद से खोला गया है मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।

  4. वहीं भारी बारिश और लगातार गिरते मलबे के कारण बार-बार मार्ग बाधित हो रहा है जिससे आम लोगों के साथ ही पर्यटकों के वाहन भी मार्ग में फंसे रहे।

  5. लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर मसूरी देहरादून , बर्लोगंज मसूरी , मसूरी चम्बा आदि कई मार्ग बाधित हो रहे हैं और सड़कों पर लगातार मलवा आ रहा है जिससे शहर में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है