कोटद्वार
चुनावो के नजदीक आते ही सरकारी अमले की गतिविधियां भी तेज होने लगती हैं। 2022 के चुनावों को लेकर कुछ फेर बदल किये गए हैं।उसी सन्दर्भ में राजनीतिक पार्टियों के साथ उपजिलाधिकारी ने बैठक ली और उनको किये गए बदलावों की जानकारी दी।वही पार्टी के लोगो का कहना है बूथ बढ़ने से पार्टी को फायदा ही होगा।वोटर ज्यादा ओर बूथ कम होने से देर रात तक वोटिंग होती रहती थी जिसके कारण कई बार वोटर वापस भी चला जाता था।
वही उपजिलाधिकारी का कहना है कि 2022 के चुनावो में कुछ बदलाव किए गए हैं उसी को मद्देनजर रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ एक बैठक की जिसमे उनको फेरबदल की पूरी जानकारी दी है।वोटिंग वाले दिन वोटर को लुभाने की कोशिश की जाती है उसको देखते हुए सरकार ने (सीविजिल) नाम से एक एप भी जारी किया है कोई भी उस पर शिकायत दर्ज कर सकता है और की गई शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।