टनकपुर जिला चंपावत
अशोक सरकार
टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में अर्ध विक्षिप्त महिला के साथ एक हवसी शख्स ने दिखाई दरिंदगी। महिला के साथ दरिंदे ने कर दिखाया घिनौना कारनामा। सोशल मीडिया में इस आपत्तिजनक शारीरिक शोषण के वायरल हुए वीडियो से आक्रोशित क्षेत्र के युवाओं ने महिला की सुरक्षा तथा दरिंदे के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को सौंपा ज्ञापन। गौरतलब है कि पिछले कई महीने से एक अर्ध विक्षिप्त महिला रोडवेज बस स्टेशन में डेरा जमाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार महिला के साथ हवस के दरिंदों ने कई बार शारीरिक शोषण किया है परंतु अचानक इस आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग आक्रोशित हो गये । इसी क्रम में आक्रोशित युवाओं ने महिला की सुरक्षा तथा उस दरिंदे के खिलाफ कार्रवाई करने की एसडीएम से गुहार लगाई और ज्ञापन सौंपा।
इस संबंध में टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से ज्ञात हुआ है कि टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में एक अर्ध विक्षिप्त महिला के साथ गलत व्यवहार हुआ है। जिस संबंध में क्षेत्र के युवाओं द्वारा मुझे एक ज्ञापन मिला है। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा पुलिस को तुरंत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसमें संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया गया।
बाइट-1- हिमांशु कफल्टिया एसडीएम टनकपुर जिला चंपावत